
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी वाराणसी एवं त्रिशक्ति सेवा फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ आज गोरखनाथ मंदिर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महंत योगी रामनाथ महाराज तथा विशिष्ट अतिथि वीरेन्द्र नाथ उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर अम्बरीश सिंह ‘भोला’ ने अपने संबोधन में कहा कि, “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि तन, मन और आत्मा को जोड़ने वाला एक प्राचीन विज्ञान है। यह जीवन जीने की एक उत्कृष्ट कला है, जो व्यक्ति को तनाव से मुक्ति एवं आंतरिक शांति प्रदान करती है।”
योग गुरु विनोद जी एवं अखिलेश जी ने उपस्थित लोगों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना आवश्यक है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सनी गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, रुद्र पांडेय, मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि, अश्वनी गुप्ता, प्रफुल्ल राय, सागर सेठ, गणेश वर्मा, आशीष विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय योग शिविर के दौरान योगाभ्यास, प्राणायाम एवं स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिविर का उद्देश्य जनसामान्य को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।





