
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के सटा हुआ संक्रमणीय भूमि धरी जमीन गाटा संख्या 578 व 579पर अवैध रूप से बिना किसी जमीन के मलिकाना हक और विधिक अधिकार के जबरदस्ती बिना किसी विधिक अधिकार के बिना नक्शा पास कराए अपने दबंगई के बल पर विकास प्राधिकरण के जेoईo की मिलीभगत भगत से क्षेत्र में अवैध कालोनाइज़र राघवेंद्र नारायण पांडे सक्रिय हैं शिव कुमार पुत्र राम आसरे प्रजापति अपने दबंगई के बल पर कालम ढाल कर दुकान का निर्माण कर शनिवार रविवार की छुट्टी में छत डाल दिया है जबकि जमीन मालिक राजेश सिंह,मानव,पुत्र नरेंद्र देव सिंह मौजा जनौरा निवासी ने लिखित रूप से शिकायत विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष और सचिव से अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर अवैध रूप से बनी हुई दुकान का चलान कराकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार व रविवार की छुट्टी में अपने दबंगई के बल पर और स्थानीय गोलबंद भू-माफियाओं के मिली भगत से दबंग शिव प्रसाद प्रजापति ने पक्की दुकान बनाकर छत डाल लिया मौके पर जाकर जब राजेश सिंह,मानव, महंत संत दास ने उसे निर्माण कार्य रोकने और छत न डालने के लिए वार्ता करनी चाहिए तो उसने उनको अप-शब्द कहकर और जान से मारने की धमकी देते हुए हमारा फौजदारी हो गया जिससे वह मौके से अपनी जान बचाकर भाग आए और विकास प्राधिकरण के सचिव को प्रार्थना पत्र देकर उक्त अवैध कॉलोनाइजर भू-माफिया और दबंग के विरुद्ध न्याय की मांग की है पत्रकार ने जब स्थानीय जेoईoचंदन गुप्ता से इस संबंध में वार्ताकर मामले की जानकारी चाही तो उन्होंने इससे अनभिज्ञयता जताते हुए प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों से बात करने के लिए कहा बताते चलें कि शहर से सटे मौजा जनौरा में अवैध कालोनाईजर क्षेत्रीय भू माफियाओ के साठ-गांठ से अवैध कॉलोनी और कब्जे फल-फूल रहे हैं जिससे अवैध निर्माण की बाढ़ आ गई है।

शिव प्रसाद प्रजापति को जिस पर स्थानीय जेo ईo चंदन गुप्ता ने जाकर मौके पर निर्माण रोक दिया था फिर भी निर्माण जबरदस्ती किया जा रहा है तत्काल अवैध निर्माण सील कराकर ध्वस्तिकरण की न्याययोचित कार्यवाही की मांग की विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष से शिकायतकर्ता राजेश सिंह मानव महंत संत दास जनौरा निवासी ने किया है परंतु जेoईo के मना करने के बाद भी दबंग भू-माफिया ने बिना किसी स्वामित्व के दूसरे की जमीन पर बिना विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराये अवैध निर्माण कर लिया है जिस पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करना न्याय हित में आवश्यक है ऐसा न होने पर भू-स्वामी राजेश सिंह मानव महंत संत दास की अपूरणनीय क्षति होगी राजेश सिंह,मानव/महंत संत दास ने संपूर्ण कार्रवाई पर दिए गए प्रार्थना पत्र पर एक जन सूचना विकास प्राधिकरण से मांग कर संपूर्ण विवरण तलब किया है





