
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। चन्दौली उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पिट्ठू बैग में छिपाकर ले जाई जा रही 7.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, आरपीएफ से प्राप्त सूचना के आधार पर अलीनगर पुलिस टीम ने 31 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:15 बजे जीटीआर रेलवे ब्रिज के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें 40 अदद आफ्टर डार्क टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब, प्रत्येक पैक में 180 एमएल, कुल 7.2 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजन कुमार पाठक (45 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार पाठक, निवासी वार्ड नंबर-02 नया गांव, थाना नयागांव, जिला सारण (बिहार) के रूप में हुई है।
बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 473/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना अलीनगर जनपद चन्दौली में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संयुक्त कार्रवाई में थाना अलीनगर प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, उपनिरीक्षक सभाजीत यादव, कांस्टेबल धीरेन्द्र यादव सहित आरपीएफ डीडीयू के सहायक उपनिरीक्षक शिव शंकर सिंह यादव, आरक्षी आनंद कुमार और आरक्षी छोटेलाल यादव शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



