
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में राजेन्द्र पुल, हाथीदह जंक्शन (ऊपरी), टाल, रामपुर डुमरा एवं दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों पर होने वाले प्री-एनआई कार्य के चलते रेल प्रशासन ने दो ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तिथियों में निरस्त करने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी जनसम्पर्क विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
रेल प्रशासन के मुताबिक, 20 सितंबर 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 13121 कोलकाता–गाजीपुर सिटी निरस्त रहेगी। इसके अलावा 30 सितंबर 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 13105 सियालदह–बलिया का परिचालन भी निरस्त रहेगा।
रेलवे के इस निर्णय से इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि निर्धारित तिथि पर स्टेशन जाने से पहले ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
रेल प्रशासन द्वारा दानापुर मंडल में किए जा रहे प्री-एनआई कार्य के चलते यह परिचालन बदलाव किया गया है। कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का परिचालन निर्धारित व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा।





