
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भदवर पुलिस चौकी के पास शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल चालक की पहचान रवि राजभर, निवासी ग्राम मदरा, थाना जमालपुर, जिला मिर्जापुर के रूप में हुई है। हादसे के समय ट्रक में खलासी विजय कुमार, निवासी मदरा, थाना जमालपुर, जिला मिर्जापुर भी मौजूद था।
स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। घायल चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया। रोहनिया पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया।




