
-अलीगढ़ जिला प्रभारी बनने पर फूल-मालाओं से हुआ जोरदार अभिनंदन, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
Hathras: भाजपा संगठन ने जैसे ही गौरव आर्य को अलीगढ़ जिले की नई जिम्मेदारी सौंपी, हाथरस में उनके स्वागत का माहौल भी गर्मा गया। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त अलीगढ़ जिला प्रभारी गौरव आर्य के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने गौरव आर्य को नई जिम्मेदारी की बधाई देते हुए कहा कि हाथरस में संगठन को मजबूती देने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव और संगठनात्मक भूमिका को देखते हुए अलीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि हाथरस की तरह अलीगढ़ में भी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रभावी ढंग से काम किया जाएगा।
स्वागत से अभिभूत गौरव आर्य ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अलीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर अलीगढ़ जिले में संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर भी संगठन को मजबूती देने की बात कही। उनका कहना था कि अलीगढ़ जिले की सभी विधानसभाओं में संगठन को मजबूत करने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरी ताकत से काम किया जाएगा।
गौरव आर्य के स्वागत के दौरान भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट नजर आए। फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद हुए इस स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना।
इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू, राजेंद्र सूफी, जिला उपाध्यक्ष संजय सक्सेना, मुकेश चौहान, संध्या आर्य, सुनीता सिंह, रजत चौधरी, भूपेंद्र चौहान, जिला मंत्री विपिन लवानिया, पवन रावत, योगेश परमार, विपुल लोहारिया, मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा के साथ नरेश प्रधान, जितेंद्र प्रधान, विशाल गुप्ता, दीपक उपाध्याय, योगेश सेंगर, प्रदीप शर्मा, रितु गौतम, सौरभ शर्मा, निरेश ठाकुर, अभिषेक शर्मा, रवि कुशवाहा, प्रमोद मदनावत, सुनीता वर्मा, शुभम कुलश्रेष्ठ, एशियाड कुलश्रेष्ठ, अंकित गौड़, योगेंद्र गहलोत, महेश वर्मा, सुरेंद्र नायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




