
-लाइन बाजार पुलिस ने वांछित आरोपियों को दबोचा, जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi: जौनपुर थाना लाइन बाजार पुलिस ने दंगा भड़काने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने समेत विभिन्न आरोपों में वांछित आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में लाइन बाजार पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 379/2026 में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ 7 सीएलए एक्ट तथा बाद में धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों पर दंगा, सरकारी कार्य में बाधा, हमला और अन्य संबंधित आरोपों में कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ यादव निवासी रसैना, राहुल यादव निवासी तिवारीपुर, प्रियांशु यादव निवासी कुद्दूपुर श्रीनगर, पतिराम यादव निवासी कुद्दूपुर, प्रवीण कुमार सिंह उर्फ शनि सिंह निवासी कादीपुर, लल्लन सोनकर निवासी रंजीतपुर, अमित मौर्या उर्फ नाटे निवासी पचोखर तथा हरेराम यादव निवासी रंजीतपुर, थाना लाइन बाजार, जनपद जौनपुर शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनका चालान न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह, निरीक्षक विजय शंकर यादव, हेड कांस्टेबल अमलेश सिंह, अवधेश सिंह, अंजनी सिंह, उमेश यादव, राजेश सिंह सेंगर, अनिल सिंह, औरंगजेब, रिजर्व कांस्टेबल गौड़ गोपाल संतोष, हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार, रिजर्व कांस्टेबल अहमद खां, दीपक सिंह, रिजर्व आरक्षी हरिकेश गौतम तथा रजनीश सिंह शामिल रहे।




