
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आशीष जैन ने शनिवार को मंडलीय अधिकारियों के साथ गाजीपुर सिटी स्टेशन एवं क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान (ZRTI) का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, संरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण की शुरुआत वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी रेलखंड के विंडो ट्रेलिंग से हुई, जिसके बाद DRM गाजीपुर सिटी स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, वाटर बूथ सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्लेटफॉर्म पर पंखे और वाटर कूलर लगाए जाने के निर्देश दिए।





