
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi. धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में देव दीपावली के भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने स्वयं कमान संभालते हुए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात प्रबंधन तक की तैयारियों का जायजा लिया और पूरे आयोजन पर लगातार नजर बनाए रखी।
देव दीपावली के अवसर पर काशी के गंगा घाटों पर उमड़े लाखों श्रद्धालुओं और देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी। ऐसे में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्वयं मोर्चा संभालकर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, घाटों की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। बेहतर समन्वय और व्यापक सुरक्षा इंतजामों के बीच देव दीपावली का पर्व सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




