
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह/ ब्यूरो लखनऊ
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाले शिक्षक ने छात्रा के साथ इस घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलते ही तालकटोरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, यह मामला तालकटोरा क्षेत्र में 56 भोग के पास स्थित एक कोचिंग सेंटर का है। आरोप है कि कोचिंग सेंटर में शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तालकटोरा पुलिस को सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तालकटोरा थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप दुबे ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।




