
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह/ ब्यूरो लखनऊ
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैसरबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई DCP पश्चिम लखनऊ कमलेश दीक्षित के मार्गदर्शन में कैसरबाग थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी .32 बोर रिवॉल्वर, एक खोखा कारतूस और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, वारदात में घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




