
सहारनपुर: सहारनपुर के बिहारीगढ़ स्थित जीआरडी अकैडमी में एक शिक्षक की क्रूरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक मासूम तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा बेरहमी से मारपीट का आरोप लगा है।
अभिभावकों का कहना है कि शिक्षक ने न केवल खुद छात्रा को पीटा, बल्कि अन्य छात्राओं से भी उसकी पिटाई करवाई। गुस्साए अभिभावकों ने थाने में जाकर शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं। यह पूरा मामला बिहारीगढ़ के जीआरडी अकैडमी से जुड़ा है, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
About The Author
Views:0





