
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। थाना दोघट क्षेत्र के टिकरी कस्बे में एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी पर झूल गई। इस घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, महिला ने यह खौफनाक कदम अपने पति के बच्चों को प्राइवेट स्कूल में न पढ़ाने और अन्य घरेलू विवादों के चलते उठाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और चारों शवों को बाहर निकाला। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
About The Author
Views:0





