
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का शनिवार को राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो निकाला गया। करीब 18 किलोमीटर लंबे रोड शो मार्ग पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया।
रोड शो के दौरान विशेष रथ पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी सवार रहे। पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया, जिससे पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

रोड शो के रथ के आगे-आगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही। हाथों में पार्टी के झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष तैयारियां की गई थीं। रोड शो के दौरान जगह-जगह मंच बनाकर उनका अभिनंदन किया गया और फूलों की वर्षा के बीच उनका काफिला आगे बढ़ता रहा।





