
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कपसेठी की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं से छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में भ्रमण एवं सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एनवीएस (NVS) स्कूल, कपसेठी के पास एक युवक आने-जाने वाली छात्राओं को अश्लील इशारे कर रहा है और अश्लील फब्तियां कसकर उन्हें परेशान कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम छोटू पुत्र नखड़ू, निवासी ग्राम नेहावनीपुर, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 24 वर्ष बताया।
इस मामले में थाना कपसेठी पर मु0अ0सं0 0112/2026 के तहत धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।





