
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय ब्लड मैन डॉ. आशीष पाण्डेय ‘दीपू’ के जन्मदिन के अवसर पर 1 मई 2026 को अयोध्या के कोहिनूर पैलेस होटल में विशाल रक्तदान शिविर, सम्मान समारोह एवं सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए बैनरों के माध्यम से लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने और समाजहित के कार्यों में सहयोग देने की अपील की जा रही है। आयोजकों का कहना है कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों की जिंदगी बचाने में सहायक बनता है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।





