
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या नाका स्थित नीलकंठ लॉन में चल रहा ‘फनलेट प्रदर्शनी एवं जल परी मेला’ इस समय अयोध्यावासियों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। मेले का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री मनोज जायसवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। अयोध्या की जनता को संबोधित करते हुए श्री मनोज जायसवाल ने अपील की कि भीषण गर्मी की छुट्टियों के इस सुखद समय में सभी अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार प्रदर्शनी में आएं और इसका भरपूर आनंद लें, क्योंकि इस बार मेले में कुछ ऐसा नया और अद्भुत है जो लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।
मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए श्री कमलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि इस सफल आयोजन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, जिसके लिए महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष महिला बॉडीगार्ड्स की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही, मेले में नए प्रकार के झूले और ‘जलपरी’ मुख्य आकर्षण का बिंदु बने हुए हैं। मेले की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए श्री वीरेंद्र यादव ने कहा कि यहाँ हर वर्ग के लिए विशेष प्रबंध हैं और आयोजन में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है, यहाँ घूमने आने पर आपको हर जगह कुछ न कुछ अच्छी चीज देखने को मिलेगी और आप दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बेहद कम दामों पर खरीद सकते हैं।
कार्यक्रम में श्री आशीष साहू ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी क्षेत्रवासियों के लिए उत्साह और उमंग का एक अनूठा केंद्र है। इस गरिमामय समारोह में श्री इंद्रप्रीत सिंह बेदी सहित क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित महिलाएं भी मौजूद रहीं जिनमें श्रीमती रत्ना जायसवाल सुश्री सुनीता श्रीवास्तव सुश्री प्रतिमा मिश्रा, सुश्री नीतू वर्मा सुश्री संगीता आहूजा, सुश्री सुमिना मिश्रा और श्रीमती काजल पाठक प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। यह मेला अपनी शानदार व्यवस्था और आकर्षण के चलते शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।




