
👉एलडीए के भृष्टाचारी क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारियों के संरक्षण के चलते निर्माणकर्ता ने हटाया सील का पट्टा
👉सील निर्माण पर सील का पट्टा गायब, काम चालू:सूत्र
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी के भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारिर्यों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देशों के बाद भी भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्यवाही नही हो रही है।
विदत हो कि सीएम के अधिनस्थ आवास एवं शहरी नियोजन के अंतर्गत लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देशों तथा जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह की प्रभावी कार्यशैली के चलते 29 मई 2026 को क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा अनाधिकृत निर्माण को सील तो कर दिया गया लेकिन चंद घंटों के बाद प्रभावशाली बिल्डर द्वारा सील तोड़कर लगाई गई पट्टी को गायब कर दिया गया,यही नहीं सूत्र बताते हैं कि बिल्डर द्वारा अनधिकृत निर्माण की पुताई कर सील किए गए निर्माण पर निर्माण कार्य भी अंदर ही अंदर कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार प्राधिकरण प्रवर्तन जोन 7 के थाना बाजारखाला के अंतर्गत अशरफाबाद वत्सला अस्पताल के सामने निर्माणाधीन अवैध निर्माण को जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह के कड़े निर्देशों पर प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा 29 मई 2026 को सील किया गया,लेकिन वर्तमान समय में देखने को मिल रहा है कि प्रभावशाली निर्माण कर्ता के द्वारा सील निर्माण का पट्टा गायब करवाकर परिसर की पुताई कराकर निर्माण पर काम चालू कर बाहर से ताला लगा दिया जाता है।
इससे स्पष्ट हो रहा है कि प्राधिकरण के सील आदेश को प्रभावशाली निर्माणकर्ता नहीं मान रहा,या फिर निर्माणकर्ता और क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारियों की दुरभि संधि के चलते सील तोड़कर क्षेत्रीय अधिकारियों की साँठ गाँठ के चलते सील निर्माण में कार्य हो रहा है?
शिकायतकर्ता द्वारा उपाध्यक्ष से मांग की गई कि सील तोड़ने के मामले की जांच कराकर निर्माण कार्य करवाने में लिप्त दोषी पाए जाने पर निर्माण कर्ता व लिप्त अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करें,ताकि भविष्य में कोई अधिकारी या निर्माणकर्ता दुबारा ऐसा दुस्साहस न करें।क्रमशः आगे۔۔۔?




