
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
कनाडा: कनाडा में पढ़ाई कर रही 26 वर्षीय भारतीय छात्रा तान्या त्यागी की अचानक कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है। इस दुखद घटना से उनके परिवार पर गहरा सदमा टूटा है।
तान्या का पार्थिव शरीर कनाडा से भारत लाने में करीब 15 लाख रुपये का खर्च आ रहा है, जिसे वहन कर पाना उनके परिजनों के लिए बेहद कठिन हो गया है। आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अपील की है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और तान्या का शव जल्द से जल्द दिल्ली लाने में सहायता करें।
परिवार का कहना है कि तान्या का अंतिम संस्कार स्वदेश में करना उनकी अंतिम इच्छा थी, जिसे पूरा करने के लिए अब सरकार की मदद की आवश्यकता है।
यह मामला एक बार फिर विदेशों में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा और आपात स्थिति में सरकारी सहायता की आवश्यकता की ओर ध्यान आकर्षित करता है।





