
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद यह खुलासा हुआ कि एक महिला द्वारा 9 साल की मासूम बच्ची से जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था।
इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। DGP के निर्देश पर आगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला गीता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गीता ने इस बच्ची को दो साल पहले गोद लिया था, और तभी से वह उसे इस घिनौने कार्य के लिए मजबूर कर रही थी।
पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आगरा पुलिस ने बताया कि बच्ची को संरक्षण में लेकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और उसके पुनर्वास व मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल की जा रही है। इस मामले ने समाज को झकझोर कर रख दिया है, और पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि ऐसे अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।




