
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मुज़फ्फरनगर। गर्मी अपने चरम पर है और अब पानी की भी चोरी होने लगी है। शहर के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के सुथराशाही इलाके से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां दो महिलाएं स्कूटी पर आकर ठंडे पानी का कैम्पर चुराकर ले गईं।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे महिलाएं पहले अपना खाली कैम्पर रखती हैं और दुकानदार का ठंडे पानी से भरा कैम्पर लेकर फरार हो जाती हैं।
दुकानदार कई दिनों से कैम्पर खाली मिलने पर हैरान था, लेकिन अब इस चोरी का सच सामने आ गया है। इस चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पूरे मोहल्ले में चर्चा का विषय बन गई है।
पुलिस को सूचना दे दी गई है और अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
भीषण गर्मी के बीच जब पानी की एक-एक बूंद कीमती हो गई है, इस तरह की घटनाएं सामाजिक चेतना और कानून-व्यवस्था दोनों के लिए एक गंभीर संकेत हैं।




