
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
गया (बिहार)। एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को उसके ही घर में इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना उसके मासूम बच्चों के सामने हुई, जो लगातार चिल्लाकर माँ को बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन आरोपी ने कोई रहम नहीं किया।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक महिला के साथ हुई यह बर्बरता उसके ससुराल पक्ष द्वारा की गई, जिसमें उसके पति की भूमिका प्रमुख मानी जा रही है। बच्चे अपनी माँ को पिता से बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वो लगातार उसे मारता गया।
घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब बच्चों की माँ इस दुनिया में नहीं रही।
परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि यह हत्या साजिशन की गई है और इसके पीछे ससुराल पक्ष की भूमिका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
यह घटना एक बार फिर सोचने पर मजबूर करती है कि चाहे महिला हो या पुरुष, हर वर्ग आज किसी न किसी रूप में उत्पीड़न का शिकार हो रहा है।




