
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
अहमदाबाद: जहां एक ओर विमान हादसे में सैकड़ों लोगों की जान चली गई, वहीं एक महिला की जान शहर के व्यस्त ट्रैफिक ने बचा ली। अहमदाबाद की भूमि चौहान तय समय से करीब 10 मिनट देर से एयरपोर्ट पहुंचीं और इस देरी के चलते उन्हें फ्लाइट में बोर्डिंग की अनुमति नहीं मिल पाई।
भूमि चौहान ने बताया कि जब उन्हें फ्लाइट छूटने की वजह से बेहद निराशा हो रही थी, तभी एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त उन्हें पता चला कि जिस फ्लाइट को उन्होंने मिस किया है, वह कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह खबर सुनते ही वह स्तब्ध रह गईं और उनकी रूह कांप उठी।
भूमि ने इसे “ईश्वर की कृपा” बताया और कहा कि ट्रैफिक में फंसना उस दिन उनके लिए एक जीवनरक्षक साबित हुआ। हादसे में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनके लिए भूमि ने गहरी संवेदना भी व्यक्त की।
About The Author
Views:0





