
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मुजफ्फरनगर: बुढाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर एक अनियंत्रित कार सड़क की रेलिंग से जा टकराई, जिससे महिला हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला के पति और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मृतक महिला हेड कांस्टेबल एसपी ऑफिस में तैनात थीं और परिवार के साथ कहीं जा रही थीं। अचानक कार का नियंत्रण बिगड़ गया और तेज रफ्तार वाहन रेलिंग से टकरा गया।
घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है।
About The Author
Views:0





