
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: नगराम क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, भतीजे ने शराब के नशे में चाचा से विवाद के बाद बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की थी। हत्या के बाद शव को भी बेल्ट के सहारे टांग दिया गया था ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे।
जांच के दौरान घटनास्थल से मिली बेल्ट और चप्पल के सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।
मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पहले ही रंजिशन हत्या का मामला दर्ज किया था। अब आरोपी की गिरफ्तारी के साथ हत्या का राजफाश हो गया है।
About The Author
Views:0





