
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: ऐशबाग क्षेत्र में ईदगाह के सामने स्थित ‘द वुड अपार्टमेंट’ में सोमवार को अचानक आग लग गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन पूरे अपार्टमेंट को खाली करवा लिया गया।
दमकल विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर जल्द ही काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला ऐशबाग चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है और जांच जारी है।
About The Author
Views:0





