
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब शुगर मिलें गन्ना खरीद का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज सकेंगी।
इस नई व्यवस्था से समितियों की मध्यस्थता खत्म हो जाएगी, जिससे भुगतान प्रक्रिया और पारदर्शी व तेज़ हो जाएगी।
किसानों को अब गन्ने का मूल्य समय पर और सीधे उनके खाते में प्राप्त होगा, जिससे उन्हें अनावश्यक भागदौड़ और परेशानी से निजात मिलेगी।
नई प्रणाली में मिलों की जवाबदेही भी तय होगी, जिससे भुगतान में देरी की संभावना कम हो जाएगी और किसान आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे।
About The Author
Views:0





