
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: विद्युत निगम की टीम ने अधिशाषी अभियंता बीकेटी पंकज गुप्ता के निर्देशन में विजिलेंस टीम के साथ मिलकर शहर के कई मोहल्लों में बिजली चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान जेई न्यू कैंपस और विजिलेंस टीम ने मिलकर बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली के उद्देश्य से सघन जांच की।
जांच के दौरान कई स्थानों पर बिजली चोरी के मामले सामने आए, जिन पर कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
इसके साथ ही बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए और संदिग्ध हालत में मिले बिजली मीटरों को तत्काल बदला गया।
अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि बिजली चोरी और बकाया बिल की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
About The Author
Views:0





