
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: सरोजिनी नगर कोतवाली क्षेत्र में अमौसी चौकी इंचार्ज के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत एक युवक ने दरोगा का गिरेबान पकड़कर गालियां दीं और वर्दी उतरवाने की धमकी दी।
सूत्रों के अनुसार, युवक हूटर बजाते हुए चार पहिया वाहन में पुलिस को चिढ़ाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस द्वारा वाहन रोकने पर युवक भड़क गया और अमौसी चौकी प्रभारी से हाथापाई पर उतर आया।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मामला पुलिस की सख्ती और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
About The Author
Views:0





