
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: मोहनलालगंज क्षेत्र के गोसाईगंज कस्बे में शनिवार को निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया गया। समाजवादी पार्टी के सांसद आर. के. चौधरी, पूर्व विधायक और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों ने मिलकर स्थल का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते सड़क पर हो रही जलभराव की समस्या का जायज़ा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।
इस दौरान आकाश कुमार यादव ने भी उपस्थित रहकर आश्वासन दिया कि जून माह में बारिश शुरू होने से पहले जलभराव की समस्या को पूरी तरह से दूर कर लिया जाएगा।




