
रिपोर्ट: अनुराग सिंह
पहलगाम में मासूमों पर हुए कायराना हमले के बाद जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। राष्ट्रीय रायफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर इलाके के जंगलों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया है।
जांच के दौरान तीन हमलावरों के स्केच जारी किए गए हैं, जबकि एक फोटो भी सामने आई है जिसमें आतंकी हथियारों से लैस नजर आ रहे हैं। सुरक्षाबल पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं और आतंकियों की तलाश में लगे हैं। देश में रोष है और मृत्युदंड की मांग तेज़ हो रही है।
सरकार और सुरक्षा एजेंसियां दोषियों को जल्द पकड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक चुकी हैं।
About The Author
Views:0





