
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात बदमाश सलमान के बीच मुठभेड़ हो गई। सराय राजू के पास हुई इस मुठभेड़ में सलमान के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
सलमान के खिलाफ लूट, चोरी, जानलेवा हमला और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर आरोपों में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे प्रतापगढ़, अमेठी और रायबरेली जिलों में दर्ज हैं। सलमान को एक महीने पहले एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन वह एक सप्ताह पूर्व ही जेल से रिहा हुआ था।
पुलिस चेकिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सलमान को पकड़ लिया। सलमान पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
About The Author
Views:0





