
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बिजनौर में कोतवाली शहर पुलिस ने सरिये से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कपिल के रूप में हुई है, जिससे वारदात में इस्तेमाल किया गया सरिया भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी कपिल ने एक लगन समारोह के दौरान अपने पड़ोसी पर रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया था। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 352/109(1)/115(2) बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




