
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
मेरठ: डॉक्टर पर क्लिनिक के अंदर हमला। 3 युवक अचानक क्लिनिक के अंदर घुस गए। उन्होंने डॉक्टर के साथ पहले मारपीट की, फिर उसका प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया। डॉक्टर को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया। वारदात परीक्षितगढ़ के गांव बली की है। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी ने पूछताछ में बताया- डॉक्टर पत्नी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता है। पत्नी ने कई बार शिकायत की। मैंने डॉक्टर को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस के मुताबिक, परीक्षितगढ़ के रहने वाले डॉक्टर का मावी नर्सिंग होम नाम से क्लिनिक था। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करके नर्सिंग होम सीज कर दिया। कुछ दिन बाद आसिफाबाद रोड पर फिर से पाली क्लिनिक शुरू कर दिया।
About The Author
Views:0





