
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनंद
लखनऊ:
लखनऊ पुलिस कमिश्नर की कोर्ट ने काकोरी थाना क्षेत्र के कठिंगरा गांव निवासी मो. रिजवान को गुंडा घोषित कर छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, मो. रिजवान पर 10 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं, जिनमें डकैती, बलवा, धमकी, मारपीट और SC/ST एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं शामिल हैं।
मनबढ़ और दबंग छवि के मो. रिजवान पर लखनऊ पुलिस ने शिकंजा कसते हुए यह कार्रवाई की।
इस मामले में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने पुलिस कमिश्नर की कोर्ट में पैरवी की, जिसके बाद मो. रिजवान पर गुंडा एक्ट लगाते हुए उसे छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया।
काकोरी थाना क्षेत्र के कठिंगरा गांव का रहने वाला मो. रिजवान अब लखनऊ पुलिस के रडार पर है।
About The Author
Views:0





