
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा/यूपी हेड
Lucknow: अवध बार एसोसिएशन, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ के वार्षिक चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता जीसी वर्मा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। एसोसिएशन के 125वें वर्ष के दौरान हुए इस चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुलदीप पति त्रिपाठी को 57 मतों के अंतर से पराजित किया।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल बन गया। समर्थकों और साथी अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से जीसी वर्मा का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
जीसी वर्मा की जीत में वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एलपी मिश्रा सहित वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं के समर्थन एवं प्रचार की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है।
जीसी वर्मा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उनका कहना है कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर केवी पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, केपी पाण्डेय, विनय वर्मा, अरविंद वर्मा, जेके वर्मा, शिवेंद्र प्रताप सिंह, आदित्य शुक्ला, राज दीपक चौधरी, अनुप वर्मा, मानवेंद्र सिंह, रमन कुमार, शशांक वर्मा, विशेष सिंह, अंजनी सोनी, आकाशदीप त्रिपाठी, कुश कुमार, विशाल तिवारी, सौरभ यादव, विमल रावत और सुंदरम त्रिपाठी सहित कई अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।





