
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सरैया चौकी से लेकर पुराने पुल तक अचानक भीषण जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम की सूचना मिलते ही सरैया चौकी के पुलिसकर्मी और चौकी प्रभारी सक्रिय हो गए। चौकी प्रभारी स्वयं पुराने पुल पर पहुंचे और मौके पर रहकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने में जुटे रहे।
पुलिसकर्मियों ने मौके पर मौजूद रहकर वाहनों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया, जिससे धीरे-धीरे जाम कम हुआ और यातायात सामान्य होने लगा।
पुलिस की सक्रियता के चलते पुराने पुल और सरैया चौकी के बीच यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में मदद मिली। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की।
Views:0




