
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में ट्रेनों में अनाधिकृत खाद्य सामग्री की बिक्री पर निगरानी के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में गाड़ी संख्या 14015 सद्भावना एक्सप्रेस की पैंट्री कार में जांच के दौरान अधोमानक पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर की 10 क्रेट पाई गईं, जिन्हें नियमानुसार जब्त कर लिया गया।
जांच वाणिज्य निरीक्षक/गाजीपुर सिटी अजय कुमार एवं टिकट निरीक्षक अभिषेक कुमार द्वारा की गई। रेलवे द्वारा ट्रेनों में यात्रियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप खान-पान एवं पेयजल उपलब्ध कराने तथा अनधिकृत सामग्री की बिक्री पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।





