
-इराक, ईरान और सीरिया की जियारत के लिए अब लखनऊ जाने की जरूरत नहीं
- रिपोर्ट: अमित कुमार
Ayodhya. हजरत अब्बास की दरगाह के निकट खुर्द महल, अयोध्या में कारवाने नूर-ए-मुबीन के नए कार्यालय का शुभारंभ किया गया। नए कार्यालय के शुरू होने से स्थानीय जायरीनों को हज और उमरा के साथ इराक, ईरान और सीरिया की जियारत के लिए यात्रा संबंधी सुविधाएं अयोध्या में ही उपलब्ध हो सकेंगी।
कारवाने नूर-ए-मुबीन के डायरेक्टर मौलाना हैदर ने बताया कि कार्यालय के माध्यम से एयर टिकट, वीजा और अन्य यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अब इन सेवाओं के लिए जायरीनों को लखनऊ जाने की जरूरत नहीं होगी। परिवार और ग्रुप के अनुसार यात्रा की व्यवस्था कराने में भी कार्यालय की ओर से सहयोग दिया जाएगा।
कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर मौलाना मोहम्मद मोहसिन, मौलाना जाफर रज़ा आब्दी, मौलाना मोहम्मद हुज्जत, मौलाना मोहम्मद आजम बाकरी, मौलाना मंजर अब्बास और मौलाना महफूज सहित बड़ी संख्या में उलेमा, शिक्षक, गणमान्य लोग और अकीदतमंद मौजूद रहे।
नए कार्यालय के शुरू होने से अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को धार्मिक यात्राओं से जुड़ी टिकट, वीजा और अन्य यात्रा सेवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने की उम्मीद है।





