
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी जंक्शन पर नियमित जांच अभियान के दौरान कैटरिंग टीम द्वारा ट्रेन संख्या 13240, 14005 एवं 14524 में कार्रवाई करते हुए Boond, Nectar Spring एवं Brislay ब्रांड के अनधिकृत पैकेज्ड पेयजल के कुल 10 केस जब्त किए गए। इन पानी की बोतलों पर ₹20 प्रति बोतल MRP अंकित था। सभी मामलों में पानी के केसों को ट्रेन से उतरवाकर जब्त कर लिया गया।
रेलवे द्वारा ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर बिक्री एवं परिवहन हेतु केवल अनुमोदित पैकेज्ड पेयजल ब्रांड, जिनका MRP ₹14 प्रति बोतल निर्धारित है, की ही अनुमति है।
यात्रियों के हित एवं रेलवे नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे नियमित जांच एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेंगे।





