
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा / यूपी हेड
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में मुख्य विकास अधिकारी (CDO), विशेष सचिव, अपर आयुक्त और राजस्व परिषद के सदस्य समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
सुमित राजेश महाजन बने यूपी स्टार्ट-अप मिशन के CEO
IAS सुमित राजेश महाजन को मुख्य विकास अधिकारी (CDO), सहारनपुर के पद से स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप मिशन बनाया गया है। वहीं IAS डॉ. सुनील कुमार वर्मा, जो अपर आयुक्त, राज्य कर, उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात थे, को नया CDO सहारनपुर बनाया गया है।
IAS राहुल सिंह को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से स्थानांतरित कर विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग (PWD), उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी दी गई है। IAS अभिषेक कुमार को CDO लखीमपुर खीरी के पद से हटाकर विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग बनाया गया है। उनके स्थान पर IAS योगानन्द पाण्डेय को CDO लखीमपुर खीरी नियुक्त किया गया है।
राजस्व परिषद और अन्य विभागों में भी बदलाव
IAS साहब सिंह को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज से स्थानांतरित कर सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग भेजा गया है। IAS डॉ. विश्राम को अपर आयुक्त, विन्ध्याचल मंडल से सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज नियुक्त किया गया है। IAS देवेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव, रेशम विभाग एवं निदेशक, रेशम के पद से हटाकर सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज बनाया गया है।
IAS आनन्द कुमार शुक्ला को CDO अम्बेडकर नगर से स्थानांतरित कर विशेष सचिव, रेशम विभाग तथा निदेशक, रेशम बनाया गया है। वहीं IAS वैभव मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर से CDO अम्बेडकर नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा IAS अशोक कुमार कनौजिया को संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण से विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग बनाया गया है। IAS अरून कुमार को अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल से विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग नियुक्त किया गया है। IAS प्रदीप कुमार यादव को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर से अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल बनाया गया है।
IAS नेहा शर्मा को महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ वर्तमान में संभाल रहे सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद से मुक्त कर दिया गया है।




