
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi: वाराणसी जंक्शन पर शनिवार को बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के आदेश और स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता के निर्देशन में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चले अभियान में कुल 103 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे रेलवे ने 94,905 रुपये का राजस्व वसूला।
अभियान में कुल 21 सदस्यीय टीम शामिल रही। मुख्य टिकट निरीक्षक (इंचार्ज) जनार्दन सिंह और एसके पाण्डेय के साथ समीर जेड सुरीन, बीबी सिंह, संजय कुमार सिंह, टिकट निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी, डीके त्रिपाठी, मुकेश कुमार, वरिष्ठ टिकट परीक्षक कुंवर अभिषेक, पूजा चौबे, पूजा गुप्ता, निकिता सिंह, विजय कुमार सिंह, राम प्रवेश यादव और अनुज कुमार ने टिकट जांच की।
अभियान में रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल जयराम और अंकित तथा महिला कांस्टेबल प्रीति सहित अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट लेकर ही सफर करें, जिससे जांच के दौरान होने वाली असुविधा और जुर्माने से बचा जा सके।





