
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi: थाना जंसा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लक्षन उर्फ उमाशंकर उर्फ डब्बू पुत्र गोपी, निवासी ग्राम हरिहरपुर (धौरहरा), थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, दिनांक 10 सितंबर 2026 को नाबालिग बालिका के साथ गलत कार्य किए जाने के संबंध में उसकी माता ने थाना जंसा पर लिखित सूचना दी थी। सूचना के आधार पर थाना जंसा में मु0अ0सं0 184/2026 के तहत धारा 65(1) बीएनएस एवं धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही शुरू की गई।
वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उ0नि0 अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। दिनांक 11 सितंबर 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त, भ्रमण, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम प्राथमिक विद्यालय परसीपुर रामेश्वर, थाना जंसा के पास से अभियुक्त लक्षन उर्फ उमाशंकर उर्फ डब्बू को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष थाना जंसा; उ0नि0 अजय कुमार; उ0नि0 अखिलेश सोनकर; का0 सुशील चौरसिया तथा म0का0 प्रतिभा, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।





