
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
Varanasi: बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के मुख्य कलाकार शोभिनव सत्या, गायक साधु तिवारी समेत फिल्म की पूरी टीम ने शनिवार को रघुकुल भवन पहुंचकर एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह और पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह से मुलाकात की। इस दौरान फिल्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान अन्नपूर्णा सिंह और बृजेश सिंह ने फिल्म की सफलता के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। फिल्म की टीम ने भी उनसे मुलाकात को लेकर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सागर सिंह, सिद्धार्थ सिंह, श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट (काशी) के सचिव शैलेश त्रिपाठी, ट्रस्टी उत्कर्ष श्रीवास्तव, कृष्णकांत सिंह, प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह (साजन), अनिल कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह और रामेश्वर प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





