
- रिपोर्ट: अमित कुमार
Ayodhya: आज समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने होटल शाने अवध में एक पत्रकार वार्ता में 3 सितंबर को श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह में चयन समिति द्वारा चुने गए पांच शिक्षकों की घोषणा की पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने कहा चयनीत शिक्षको मे डॉ मीनाक्षी यादव कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय अमोना, सुश्री सुल्ताना बानो सहायक अध्यापिका राजकीय हाई स्कूल बहरास रुदौली, श्री राकेश कुमार वर्मा सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्दीपुर नगहरा मिल्कीपुर, बृजेश कुमार कार्यवाहक प्रधानाध्यापक कलापुर मवई, डा जन्मेजय तिवारी असिस्टेंट प्रोफेसर साकेत महाविद्यालय अयोध्या अयोध्या को 3 सितंबर को शिक्षक दिवस की संध्या पर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी से आजमगढ़ के सांसद माननीय धर्मेंद्र यादव जी एवं विशिष्ट अतिथि समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डा एस पी सिंह पटेल प्रमुख महासचिव डॉक्टर कमलेश यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र प्रसाद मिश्रा होंगे कार्यक्रम में सम्मान समारोह के संस्थापक माननीय तेज नारायण पांडे पवन मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे इस मौके पर जनपद के सभी पूर्व मंत्री,विधायक, सांसद माननीय अवधेश प्रसाद जी जिला अध्यक्ष / महानगर अध्यक्ष गोष्ठी में शामिल होंगे महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर शिक्षक सभा महासचिव डॉक्टर घनश्याम यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, चयन समिति के सदस्य विमल सिंह यादव, प्रभाकर सिंह, तहसीलदार सिंह, अमरनाथ सिंह, प्रदीप कुमार तिवारी, रणधीर सिंह, अवनीश प्रताप सिंह, मृत्युंजय सिंह, मौजूद रहे!!




