
-फर्जी निवेश सलाह केंद्र का पर्दाफाश, मुख्य संचालक सहित 12 अभियुक्त गिरफ्तार; 250 ग्राहकों का विवरण बरामद, तीन लोगों से करीब 9.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की जानकारी
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi: चंदौली उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस एवं जनपदीय साइबर टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सराय रसूलपुर में लाइब्रेरी की आड़ में कथित रूप से संचालित शेयर बाजार से जुड़ी ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुख्य संचालक सहित कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मौके से 24 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 42 सिम कार्ड, एक 250 जीबी हार्ड डिस्क, एक हस्तलिखित डायरी और दो हस्तलिखित रजिस्टर बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को थाना बलुआ पुलिस एवं जनपदीय साइबर टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सराय रसूलपुर में “रीडर्स कम्युनिटी क्लब” नाम से लाइब्रेरी का स्वरूप देकर संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने आनन्द मौर्या पुत्र सूबेदार मौर्या, निवासी ग्राम सराय रसूलपुर, थाना बलुआ के मकान में संचालित उक्त परिसर पर पहुंचकर जांच की। मौके पर कई लोग मोबाइल फोन और लैपटॉप के माध्यम से काम करते मिले। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से अलग-अलग पूछताछ की।
पूछताछ में पुलिस के अनुसार यह जानकारी सामने आई कि उक्त कार्य का मुख्य संचालन आनन्द मौर्या द्वारा किया जाता था। उसके द्वारा विभिन्न व्यक्तियों और संभावित ग्राहकों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए जाते थे। इन नंबरों पर संपर्क कर स्वयं को शेयर बाजार का जानकार एवं निवेश सलाहकार बताकर अधिक लाभ दिलाने का भरोसा दिया जाता था।
पुलिस के मुताबिक विश्वास में आने के बाद संबंधित लोगों के निवेश एवं शेयर कारोबार खातों की जानकारी अथवा पहुंच प्राप्त कर उनके खातों को संभालते हुए शेयर बाजार में कारोबार किया जाता था। कारोबार में नुकसान होने की स्थिति में आर्थिक नुकसान संबंधित खाताधारक को उठाना पड़ता था और नुकसान होने के बाद कथित तौर पर मोबाइल फोन बंद कर दिए जाते थे।
250 लोगों का विवरण मिलने से मचा हड़कंप
पुलिस ने मौके से एक हस्तलिखित डायरी और दो हस्तलिखित रजिस्टर बरामद किए। इनके अवलोकन में करीब 250 लोगों के नाम, मोबाइल नंबर तथा शेयर बाजार और कारोबार से संबंधित प्रविष्टियां मिलीं।
पुलिस टीम ने डायरी में दर्ज कुछ मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया। पुलिस के अनुसार, इनमें से तीन लोगों ने शेयर बाजार से संबंधित गतिविधियों में कुल करीब 9.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी अथवा आर्थिक क्षति होने की जानकारी दी।
मामले में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड पोर्टल सहित अन्य माध्यमों से जांच की कार्रवाई जारी है।
मुख्य संचालक को भी पुलिस ने दबोचा
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कथित मुख्य संचालक आनन्द मौर्या को सुरतापुर काली माता मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक एप्पल कंपनी और एक एचपी कंपनी का लैपटॉप तथा आईक्यू, आईफोन और लावा कंपनी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, एक ही परिसर में कई लोगों का मोबाइल फोन और लैपटॉप के माध्यम से कार्य करते मिलना, शेयर बाजार से जुड़े ग्राहकों, खातों के संचालन, लाभ-हानि, सदस्यता और हिस्सेदारी से संबंधित डायरी एवं रजिस्टर की बरामदगी तथा कुछ लोगों द्वारा आर्थिक क्षति की जानकारी दिए जाने से प्रथम दृष्टया संगठित रूप से शेयर बाजार एवं निवेश सलाह से संबंधित संदिग्ध गतिविधियां संचालित किए जाने की बात सामने आई है।
24 मोबाइल, 4 लैपटॉप और 42 सिम कार्ड बरामद
पुलिस की कार्रवाई में कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और मौके से:
- 4 लैपटॉप
- 24 मोबाइल फोन
- 42 सिम कार्ड
- 250 जीबी की एक हार्ड डिस्क
- एक हस्तलिखित डायरी
- दो हस्तलिखित रजिस्टर
बरामद किए गए।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0 254/2026, धारा 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएस एवं 66डी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में मुख्य संचालक ने बताई कथित कार्यप्रणाली
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आनन्द मौर्या ने बताया कि यह उसकी टीम है और सभी लोग मिलकर विभिन्न ग्राहकों के मोबाइल नंबरों पर फोन करते थे। स्वयं को शेयर बाजार का जानकार एवं निवेश सलाहकार बताते हुए अधिक लाभ दिलाने की बात कहकर लोगों को विश्वास में लिया जाता था।
इसके बाद उनके निवेश एवं शेयर कारोबार खातों की जानकारी लेकर खातों को संभालते हुए शेयर बाजार में कारोबार किया जाता था। कारोबार में नुकसान होने पर आर्थिक नुकसान संबंधित खाताधारक को उठाना पड़ता था और नुकसान के बाद मोबाइल फोन बंद कर दिए जाते थे।
पुलिस के अनुसार हार्ड डिस्क के संबंध में पूछताछ करने पर आनन्द मौर्या ने उसे अपना बताते हुए कहा कि इसका इस्तेमाल आंकड़े सुरक्षित रखने के लिए किया जाता था।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. आनन्द मौर्या पुत्र सूबेदार मौर्या, ग्राम सराय रसूलपुर, थाना बलुआ, चंदौली।
2. प्रकाश मौर्या पुत्र स्वर्गीय उमाशंकर मौर्या, ग्राम सराय रसूलपुर, थाना बलुआ, चंदौली।
3. जोगिंदर मौर्या पुत्र किरोधन प्रसाद मौर्या, ग्राम सराय रसूलपुर, थाना बलुआ, चंदौली।
4. सिद्धार्थ मौर्या पुत्र इंद्रजीत मौर्या, ग्राम सराय रसूलपुर, थाना बलुआ, चंदौली।
5. अभिषेक विश्वकर्मा पुत्र नंदलाल विश्वकर्मा, ग्राम सराय रसूलपुर, थाना बलुआ, चंदौली।
6. विकास शर्मा पुत्र बनवारी शर्मा, ग्राम सराय रसूलपुर, थाना बलुआ, चंदौली।
7. कुशवाहा पुत्र लाल कुशवाह, ग्राम इटवा, थाना बलुआ, चंदौली।
8. प्रीतम कुमार मौर्या पुत्र राजन प्रसाद मौर्या, ग्राम धानापुर, थाना धानापुर, चंदौली।
9. अमन कुमार मौर्या पुत्र स्वामीनाथ मौर्या, ग्राम धानाप




