
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। श्रावणी मेला के अवसर पर देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 05028/05027 बढ़नी-देवघर-बढ़नी वाया गोरखपुर श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा।
संचालन की तिथियां:
– बढ़नी से देवघर: 28 जुलाई से 29 अगस्त, 2026 तक प्रतिदिन
– देवघर से बढ़नी: 29 जुलाई से 30 अगस्त, 2026 तक प्रतिदिन
– कुल 33 फेरे लगाए जाएंगे
गाड़ी संख्या 05028 बढ़नी-देवघर का समय सारणी:
बढ़नी से 15:20 बजे प्रस्थान कर शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर, गोरखपुर, कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, गोपालगंज, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय, मुंगेर, सुलतानगंज, भागलपुर, बांका होते हुए दूसरे दिन दोपहर 13:00 बजे देवघर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05027 देवघर-बढ़नी का समय सारणी:
देवघर से 18:45 बजे प्रस्थान कर बांका, बरहट, भागलपुर, मुंगेर, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, थावे, पडरौना, गोरखपुर, आनंदनगर होते हुए दूसरे दिन दोपहर 15:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
कोच संरचना:
इस विशेष गाड़ी में शयनयान/सामान्य द्वितीय श्रेणी के 14 और एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 16 अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस विशेष सुविधा का लाभ उठाएं।





