
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। बिहार पुलिस रेडियो सहायक उप निरीक्षक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने 22 जुलाई (बुधवार) को 03204 बापूधाम मोतिहारी-सीवान परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
यह विशेष ट्रेन बापूधाम मोतिहारी से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान करेगी और मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर तथा छपरा होते हुए रात 10:00 बजे सीवान पहुंचेगी।
रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इस विशेष ट्रेन में 17 अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को यात्रा में सुविधा मिल सके।




