
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने 15079/15080 पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का 26 जुलाई, 2026 से कठकुइयाँ स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का ठहराव देने का निर्णय लिया है।
इसके अनुसार, 26 जुलाई से पाटलिपुत्र से चलने वाली 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस कठकुइयाँ स्टेशन पर रात 9:21 बजे पहुंचेगी और 9:23 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार, गोरखपुर से चलने वाली 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस कठकुइयाँ स्टेशन पर सुबह 5:16 बजे पहुंचेगी तथा 5:18 बजे रवाना होगी।
रेल प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इस प्रायोगिक ठहराव से कठकुइयाँ एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी।




