
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा / यूपी हेड
राजधानी लखनऊ में काफी समय बाद मानसून में दस्तक दे दी है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजधानीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। बुधवार से लखनऊ में कुछ स्थानों से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला पूरे लखनऊ को सराबोर कर रहा है। हालांकि यह मॉनसूनी बारिश है और लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में मॉनसून सक्रिय हो चुका है।
उत्तर प्रदेश में कई जगह बुंदाबांदी होना शुरू हो चुका है यही वजह है कि मौसम विभाग ने प्रदेश के जनपदों को क्रमवार येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट की श्रेणियों में बाट दिया है और गर्मी से राहत के बीच कई जनपदों के लिए तेज़ हवाओ के साथ 10, 11 और 12 जुलाई के लिये भारी से भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना इन क्षेत्रों में अधिक जताई जा रही है।
मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं एवं आस पास के क्षेत्र भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना निम्नांकित क्षेत्र में अधिक है। कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, शाहजहांपुर एवं आस पास के क्षेत्र वारिश की संभावनाएं है।





